फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जजी चौक पर लगाया जाम

विज्ञापन
बिजनौर में जजी चौक पर जाम लगाते अधिवक्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। विद्युतकर्मियों द्वारा अधिवक्ता अंकित यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के विरोध में अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे और उन्होंने जजी चौक पर जाम लगाया। प्रभारी निरीक्षक को सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने विद्युत कर्मियों द्वारा लिखाए गए मुकदमों को समाप्त करने व अधिवक्ता की ओर से विद्युत कर्मियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार विश्वकर्मा व महासचिव रामेंद्र सिंह के संचालन में हुई बैठक में विद्युत निगम द्वारा अधिवक्ता अंकित यादव के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट को गलत बताया गया। बैठक में कहा गया कि विद्युत कर्मियों द्वारा अधिवक्ता के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया और अधिवक्ता के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि अगर विद्युत कर्मियों के खिलाफ अधिवक्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट खारिज नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद अधिवक्ता जजी चौक पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। प्रभारी निरीक्षक द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोला। जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान मनोज ढ़ाका, अनिल चौधरी, संदीप सिंह, मोहित राजपूत, बुलंद अख्तर, पंकज विश्नोई, सलीम अहमद, सुुधीर पाल, भूपेंद्र तोमर, पूर्व महासचिव नवदीप सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें