फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आज भी होंगे राजकीय आईटीआई में दाखिले

Fri, 15 Aug 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राजकीय आईटीआई में तीन चरण के प्रवेश के उपरांत भी करीब 600 सीटें रिक्त रह गई। इनमें मुख्य रूप से मैकेनिक ट्रैक्टर, प्लंबर, पेंटर जनरल, वेल्डर तथा महिलाओं के लिए ड्रेस मेकिंग, सिविंग टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एडेड एंब्रायडरी आदि ट्रेड है। चौथे चरण की प्रक्रिया में इन सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। राजकीय आईटीआई में 15 अगस्त यानी आज अवकाश के दिन भी संस्थान में ऑनलाइन आवेदन व प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

इन ट्रेड के लिए ऐसे अभ्यर्थी जिनका पूर्व में किसी संस्थान अथवा ट्रेड के लिए चयन हो गया था। किंतु वह किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं ले पाए थे। वह अब ऑनलाइन कर अपना विकल्प परिवर्तन कर सकते हैं। वह अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन पत्र ऑनलाइन किया था किंतु उनका किसी भी संस्थान अथवा ट्रेड में चयन नहीं हुआ था। वह भी अपना विकल्प परिवर्तन कर सकते हैं। दाखिले के इच्छुक अन्य अभ्यर्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजकीय आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि आवेदन पत्र करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निर्धारित है। इसके लिए 15 अगस्त के अवकाश में भी आवेदन पत्र ऑनलाइन, प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें