फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में हुए दाखिलों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जनपद के निजी विद्यालयों में हुए दाखिलों का सत्यापन होगा। बेसिक शिक्षा विभाग यह सत्यापन का कार्य जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से करा रहा है।
विज्ञापन

आरटीई प्रावधानों के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। इस शैक्षिक सत्र में आरटीई के तहत प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण के आवेदन होने के उपरांत लॉटरी के माध्यम से स्कूलों के आवंटन होने की प्रक्रिया हो गई। अधिकारियों के अनुसार गत शैक्षिक सत्र में जनपद में सभी चरणों में 2751 विद्यार्थियों का दाखिला निजी स्कूलों में हुआ था। शिक्षा विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय टीम अब इन सभी की जांच करेगी। टीम यह सुनिश्चित करेगी कि चयनित विद्यार्थी विद्यालयों में पढ़ रहे है या नहीं है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संबंधित विद्यार्थियों को विभागीय एवं शासन स्तर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि आरटीई के तहत हुए दाखिलों का सत्यापन कराया जा रहा है। इस बार योजना के तहत हो रहे दाखिले की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से हो रही है। सरकार की इस योजना का लाभ वास्तविक पात्र बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ठोस कदम उठाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें