फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिल में प्रवेश: जीएम प्रशासन

विज्ञापन
धामपुर चीनी मिल में कोरोना की वजह से श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करते डा. कमल कुमार पंवार - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिल में प्रवेश: जीएम प्रशासन
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना वायरस के चलते चीनी मिल में सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को मिल में प्रत्येक शिफ्ट में ड्यूटी पर आने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
धामपुर चीनी मिल में बुधवार को कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कर्मचारियों का तापक्रम मापा गया। इस मौके पर चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अब सभी कर्मचारियों को मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। कोई भी कर्मी मिल परिसर में बगैर मास्क के नजर नहीं आना चाहिए। दो गज की सामाजिक दूरी को बनाकर रखना होगा। हाथों को बार धोना होगा। एक दूसरे गले या हाथ कदापि न मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अब सरकार से 45 साल की आयु पार कर चुके लोगों के सरकारी अस्पतालों में कोबिड 19 वैक्सीन के टीके लगाने अनिवार्य कर दिए है। इसलिए कारखाने में जो भी श्रमिक और कर्मचारी इस आयु वर्ग में आते है। वे वैक्सीन जरूर लगवा लें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्हें डयूटी से रोक दिया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग धामपुर चीनी मिल में स्थित अस्पताल में कार्यरत डा. कमल कुमार पंवार ने टीम के साथ की। इस मौके पर सोमेंद्र पांडेय, सुरेश सक्सेना, गन्ना प्रबंधक मनोज चौहान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें