फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

669 ग्राम पंचायतों में प्रशासक तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
669 ग्राम पंचायतों में प्रशासक तैनात
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथग्रहण कार्यक्रम बुधवार को पूरा हो गया है। दो दिन में 454 नवनिर्वाचित प्रधानों ने शपथ ली है। 669 ग्राम प्रधान तकनीकी कारणों के चलते शपथ नहीं ले सके हैं। इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए हैं।
जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। 25 मई को 389 नवनिर्वाचित प्रधानों को तथा 26 मई को 65 प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। इन सभी प्रधान ने विधिवत अपनी पंचायतों की बागडोर संभाल ली है। जिले के 669 प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं क्योंकि उनकी पंचायतों में पंचायतराज अधिनियम के अनुसार दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिन पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों ने शपथ नहीं ली है वहां के कामकाज के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रशासक नियुक्त हैं। नवनिर्वाचित प्रधानों के कार्यभार ग्रहण करने तक सहायक विकास अधिकारी पंचायत ही विकास कार्यों को देखेंगे। विकास योजनाओं समेत अन्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी की होगी। बताया कि प्रशासक सभी तरह के प्रमाण पत्र जैसे जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, राशनकार्ड बनना, सभी तरह की पेंशन फार्म को प्रमाणित करना, निवास प्रमाणपत्र बनवाने के फार्म का सत्यापन करना आदि के लिए अधिकृत है। कहा कि प्रशासक में प्रधान तथा गांव पंचायत की सभी छह समितियों के अध्यक्ष के अधिकार निहित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें