नजीबाबाद में चार, अफजलगढ् में 41 प्रधानों ने ली शपथ
नजीबाबाद/अफजलगढ़। जिले में दूसरे दिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें अफजलगढ़ के 41 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। वहीं बुधवार को नजीबाबाद के चार ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। नजीबाबाद से दोनों दिनों में कुल 49 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली।
ब्लॉक नजीबाबाद के शेष चार ग्राम प्रधानों ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। पीडी एवं प्रभारी बीडीओ बीपी श्रीवास्तव एडीओ पंचातय ऋषि कुमार के निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने नजीबाबाद के शेष चार प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई। ग्राम पंचायत सचिव गौसिया अंसारी ने भागूवाला की ग्राम प्रधान शाइस्ता, दहीरपुर के ग्राम प्रधान मो.राशिद, मिर्जापुर के प्रधान सोमदत्त तथा ग्राम पंचायत के सदस्यों को पद के दायित्वों की शपथ ग्रहण कराई। उधर ग्राम पंचायत अहमदपुर सादात की निर्वाचित ग्राम प्रधान राहिला और पंचायत सदस्यों को क्षेत्रीय पंचायत सचिव दारा सिंह ने बीडीओ और एडीओ के निर्देशन में शपथ दिलाई। नजीबाबाद ब्लॉक की 131 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने पर 82 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले सके। ब्लॉक में केवल 49 ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
अफजलगढ़ ब्लाक में बीडीओ जौहरी ने बताया कि जिन प्रधानों के कॉलम पूरा थे, ऐसे 41 ग्राम प्रधानों तथा 473 ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन के माध्यम से शपथ दिलाई गई। जिन ग्राम प्रधानों को कॉलम पूरा न होने पर शपथ नही दिलाई जा सकी, उन पंचायतों में एडीओ व सचिव बतौर प्रशासक कार्य करेंगे। ग्राम पंचायत मोहम्मद अलीपुर चौहड़ में ग्राम प्रधान तविन्दर सिंह को सचिव नवीन कुमार तथा सीरवासुचन्द्र में प्रधान गुलशन रजी तथा कासमपुरगढ़ी प्रधान जुबैदा सकील को सचिव राजकुमार ने शपथ दिलाई। ब्लाक क्षेत्र मे 37 प्रधानों को कॉलम पूरा न होने पर शपथ नहीं दिलाई जा सकी।