फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा प्रशासन
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने कोविड-19 अस्पतालों के साथ अब प्राइवेट अस्पतालों को भी ऑक्सीजन मुहैया कराने का फैसला किया है।
शासन से आए नोडल अधिकारी संजय कुमार और योगेश कुमार को एसडीएम परमानंद झा ने प्राइवेट अस्पतालों में आक्सीजन की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कोविड अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति पर बल दिया। नोडल अधिकारी संजय कुमार ने एसडीएम को निजी अस्पतालों की मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन की आवश्यकता आदि के संबंध में सूचनाएं एकत्रित करने तथा संबंधित अस्पतालों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों से सूचनाएं मंगाने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम परमानंद झा ने नजीबाबाद की आईएमए चिकित्सा संस्था को सूचना के लिए एक परफॉर्मा जारी किया है। निजी अस्पतालों से ब्यौरा आने के बाद निजी अस्पतालों को भी अब प्रशासन ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मृत्यु दर कम करने के लिए उनकी आवश्यकता की ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस संबंध में भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल ने जिलाधिकारी बिजनौर को पत्र लिखकर नजीबाबाद सहित जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने की मांग की थी। ऑक्सीजन गैस की कमी के चलते नजीबाबाद क्षेत्र में गत एक माह के भीतर कई लोगों की निजी अस्पतालों में मौत हो चुकी है। प्रशासन और नोडल अधिकारी के प्रयास से निजी अस्पताल ऑक्सीजन संकट से उबरकर रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें