झंडा जुलूस पर प्रशासन ड्रोन से रखेगा नजर
भागूवाला/नजीबाबाद। पुलिस प्रशासन भागूवाला के गांव श्यामीवाला में रविदास जयंती पर निकलने वाले झंडा जुलूस पर ड्रोन कमरे से नजर रखेगा। प्रशासन ने ग्रामीणों को जुलूस में अराजकतत्वों के शामिल होने पर प्रतिबंद लगाने की बात कही।
भागूवाला के ग्राम श्यामीवाला के इस्लाही आम इंटर कालेज में एसडीएम बृजेश कुमार और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने रविदास जुलूस को लेकर बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों से झंडा जुलूस निकालने के विषय पर ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने प्रशासन को जुलूस संबंधी समस्याएं बताई। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने झंडा जुलूस में अराजकतत्वों और शराब पीकर आने वाले लोगों को शामिल नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर उपद्रव करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडावाली थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि श्यामीवाला झंडा जुलूस पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडावली पुलिस ने इस संबंध में 86 लोगों को पहले से ही मुचलका पाबंद किया है। बैठक में ग्रामीण ओमप्रकाश, जॉनी, संजीव कुमार, प्रवीण सिंह, दिलेराम, मूलाराम, अहमद हसन, शमीम, साजिद, निवर्तमान प्रधान श्यामीवाला शमशीद अहमद, निवर्तमान ग्राम प्रधान भागूवाला मो. अयूब आदि शामिल रहे।