फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने अनाधिकृत कार्य को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।
विज्ञापन


फरीदपुर काजी बैराज रोड से अग्निशमन कार्यालय तक जाने वाले मार्ग पर संजय गौड़ व दीपक गौड़ पुत्र राधेश्याम निवासी मोहल्ला बुखारा द्वारा गाटा संख्या 970 व 971 में कॉलोनी विकसित की जा रही है। मंगलवार देर शाम नायब तहसीलदार फैसल कमर के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची।
विज्ञापन

इस कॉलोनी का न तो विनियमित क्षेत्र से मानचित्र पास और न ही इनके पास धारा 80 थी। बिना मानचित्र स्वीकृत अनाधिकृत रूप से किए जा रहे भूखंडों, सड़क के निशानबंदी, बिजली के पोल के लगाने के कार्य को हटवाया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, जेई विनियमित क्षेत्र मौजूद रहे। एसडीएम सदर अवनीश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें