फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में फेल हुई प्रशासन की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में फेल हुई प्रशासन की एडवाइजरी
विज्ञापन

बिजनौर। एआरटीओ कार्यालय में शासन प्रशासन की एडवाइजरी का पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में कोरोना के संभावित तीन मरीज मिलने के बावजूद एआरटीओ कार्यालय में लंबी लाइन लगी नजर आई।
बृहस्पतिवार रात जिला प्रशासन को कोरोना संभावित दो मरीजों की सूचना मिली तो टीम ने दोनों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को फिर से तीसरे संभावित मरीज की सूचना मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीसरे को भी आइसोलेटेड किया।
विज्ञापन

जिले में यह स्थिति आने के बावजूद एआरटीओ आफिस में कोरोना का कोई भय नहीं दिख रहा है। अफसर और कर्मचारी बेखौफ होकर अपने साथ साथ जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। शासन प्रशासन ने सख्त निर्देश दे रखे हैं कि भीड़भाड़ से बचें, लेकिन उप संभागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को भी रोजाना की तरह से ही लाइसेंस बनवाने और अन्य कार्य कराने वालों की भीड़ रही और बिना मास्क के ही अधिकारी कर्मचारी काम में मशगूल रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा ने बताया कि शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक जिन आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस की टेस्ट की तिथि निर्धारित थी, केवल उनका ही टेस्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार से जिन आवेदकों की लर्निंग लाइसेंस की तारीख निश्चित है, उसे अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें