फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मीटर एयर पिस्टल में आदित्य ने मारी बाजी

विज्ञापन
बिजनौर में एकलव्य शूटिंग रेंज पर शूटिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
10 मीटर एयर पिस्टल में आदित्य ने मारी बाजी
विज्ञापन

बिजनौर। एकलव्य शूटिंग रेंज में चल रही तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान शूटरों को मेडल, ट्रॉफी और धनराशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में एकलव्य शूटिंग रेंज के शूटर आदित्य डबास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में कोच फारूक पठान और डॉ. नीरज चौधरी ने शूटरों को सम्मानित किया। एकलव्य शूटिंग रेंज अध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि प्रथम मंगला प्लाइवुड शूटिंग चैंपियन कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में मुजफ्फरनगर के शूटर अंकित ने द्वितीय और बिनौली बागपत के शूटर दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही 10 मीटर एयर राइफल में एकलव्य शूटिंग रेंज के शूटर वर्णित कुमार प्रथम, किसान शूटिंग रेंज के शूटर सागर बालियान द्वितीय और एकलव्य शूटिंग रेंज के शूटर मोहम्मद शादाब तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मीटर राइफल वुमेन में मनीषा ने स्वर्ण पदक व स्वाति ने रजत पदक हासिल किया। मोहम्मद शादाब को स्वर्ण, सागर को रजत पदक मिला। उमंग ने रजत पदक और आदित्य शर्मा, प्रार्थ विश्नोई ने कांस्य पदक हासिल किया। मयंक ने स्वर्ण व रक्षित ने रजत पदक प्राप्त किया। इस मौके पर प्रमोद आत्रेय, सरोवर श्योराण, मोहम्मद अनस, अश्वनी कुमार, विपिन कुमार, मोहम्मद अरशद, विकुल, आनंद चौधरी, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें