फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर पिस्टल में आदित्य ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते वाले खिलाड़ियों को एसपी डॉ धर्म? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
एयर पिस्टल में आदित्य ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन

बिजनौर। मुजफ्फरनगर की बालियान शूटिंग रेंज पर दो दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें जिले की एकलव्य शूटिंग रेंज के 10 शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-12 में 10 मीटर एयर पिस्टल में आदित्य डबास ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जिसके बाद बिजनौर लौटे शूटरों को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप 25 और 26 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इसमें 10 मीटर एयर राइफल में मोहम्मद शादाब चैंपियन ऑफ चैंपियन रहे। सब यूथ वर्ग में अध्ययन चौधरी ने एयर राइफल में कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में अविनाश श्रीवास्तव ने भी कांस्य पदक हासिल किया। ओपन साइट एयर राइफल में सैयद ओसाफ आरफी ने रजत पदक जीता। इसके साथ ही 10 मीटर एयर राइफल में टीम मैनेजर अश्वनी कुमार पुष्कर और 10 मीटर में एयर पिस्टल में सैयद मुंतजार, मोहम्मद अनस, गौतम कुमार, स्वाति ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कोच शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें