फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में आदित्य व यूश्रा परवीन अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन में आदित्य व यूश्रा परवीन अव्वल
विज्ञापन

बिजनौर। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेजज में चल रहे तीन दिवसीय कल्पवृक्ष समारोह के अंतिम दिन खेल प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला खेला गया। 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद सलीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन की शुरुआत मुख्य अतिथि अमेरिका में इंजीनियर सिसको के प्रिंसिपल तपराज सिंह, मुख्य खंडसारी अधिकारी केपी सिंह, ट्रस्टी भूपेंद्र सिंह एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से की। समारोह के अंतिम दिन वालीबाल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में विजेता टीम के कप्तान मोहित एवं उनकी टीम, महिला वर्ग में विजेता टीम की कप्तान काजल एवं उनकी टीम, खो-खो पुरुष वर्ग में विजेता टीम रामा कालेज के कप्तान एलक्स एवं उनकी टीम, महिला वर्ग में विजेता टीम रामा कालेज की कप्तान प्रियंका एवं उनकी टीम को मुख्य अतिथि तपराज सिंह ने नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। हास्य खेल प्रतियोगिता स्लो साइकिल रेस में छात्र दुष्यंत, बोरी रेस में शिवम कुमार, चैस के विजेता सुरेंद्र अरोड़ा, कैरम विजेता छात्र आकाश कुमार, लंबी कूद के विजेता छात्र मोहम्मद आदिल एवं डिस्कस थ्रो के विजेता केशव चौहान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में रामा कॉलेज के आदित्य वर्मा, महिला वर्ग में रामा कॉलेज की यूश्रा परवीन तथा पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र छोटू, 100 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में मोहम्मद सलीम, महिला वर्ग में अंशु, 400 मीटर पुरुष वर्ग में मोहम्मद सलीम को पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंतिम दिन क्रिकेट प्रतियोगिता में अत्यधिक टीमें होने के कारण फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जायेगा। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह को सफल बनाने में रजिस्ट्रार धनीराम राजपूत, सुजीत तोमर, अमित कुमार, विशाल राजपूत, विवेक पांडेय, सचिन सूर्या प्रताप, करन शर्मा, पूजा सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें