फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापिता बह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किया भगवान शिव का स्मरण

विज्ञापन
नजीबाबाद के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिवस्तुति करतीं शालू बहन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
‘महाशिवरात्रि के पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व को समझें’
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान शिव की महिमा और शिव के आध्यात्म से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
रमेशनगर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी शालू बहन ने भगवान शिव के विभिन्न रूपों की चर्चा की। उन्होंने शिव पुराण और अध्यात्म से जुड़े भगवान शिव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा की शिव कल्याणकारी हैं, कष्ट हरते हैं और सुख, शांति प्रदान करते हैं। शालू बहन ने शिव के स्वरूप से प्रेरणा लेने, समरसता और धर्म के सार को समझकर जीवन को सुखमयी बनाने की सलाह दी। शालू बहन ने महाशिवरात्रि के पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व को समझने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी दीपिका बहन के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रेखा सैनी, सुमन वर्मा, नीलम चौहान, शमशेर सिंह राठी, मधु गुप्ता, पुष्पा देवी, योगेश, शकुंतला वैश्य सहित अनेक शिव भक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें