बिजनौर में पुलिस लाइन में मीटिंग लेते एडीजी अविनाश चन्द्र,डीएम रमाकांत पांडये और एसपी संजीव त्य?
- फोटो : BIJNOR
लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से हो पालन : एडीजी
बिजनौर। एडीजी बरेली अविनाश चंद्र ने पुलिस लाइन में पुलिस अफसरों की बैठक ली। उन्होंने जिले में बनाए गए हॉट स्पॉट में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि जिले में जहां कोरोना के मरीज मिले हैं उस क्षेत्र को पुलिस ने पहले ही सील कर दिया है। ऐसे क्षेत्रों में लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का बहुत सख्ती से पालन होना चाहिए। लोगों को जरूरी चीजें घर पर ही मुहैया कराई जाएं। रमजान मेें भी लॉकडाउन का पालन करना है। मस्जिदों में भीड़ को इकट्ठे नहीं होने देना है। कहा कि शेष जिले में भी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन होना चाहिए। कोई जानबूझकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि फाइट कोरोना फेसबुक पेज पर जिले के लोग बहुत सहयोग कर रहे हैं। कहा कि पुलिस जनता से संवाद भी बनाए रखे।