फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अदब सिटी और वर्धमान क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अदब सिटी एकेडमी और वर्धमान क्रिकेट एकेडमी ने उद्घाटन मैच जीते।
विज्ञापन

एनआईजीसी में मुख्य अतिथि समाजसेवी आकाश कान्हा कर्णवाल, एनआईजीसी कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा, कुणाल शर्मा ने संयुक्त रूप फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहला मैच नजीबाबाद हेड क्वार्टर और अदब क्रिकेट एकेडमी नजीबाबाद के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नजीबाबाद हेड क्वार्टर ने निर्धारित ओवर में 100 रन बनाए। अदब क्रिकेट एकेडमी ने चित्रांश के नाबाद 28 रन के सहयोग से जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। चित्रांश ने दो विकेट लिए, उसे मैन ऑफ द मैन घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला वाईएस किरतपुर और वर्धमान क्रिकेट एकेडमी बिजनौर के बीच खेला गया। किरतपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाए। शिवम राणा ने 84 रन बनाए। वर्धमान क्रिकेट एकेडमी में 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम के शांतनु ने 73 और अक्षित ने 26 रन बनाए। कार्यक्रम संयोजक डॉ.केशव नंदन की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट में कोटद्वार, धामपुर, किरतपुर, बिजनौर, नजीबाबाद की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें