फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mushtaq Khan: मुश्ताक अपहरण केस का हुआ खुलासा, अगला नंबर शक्ति कपूर का था; अभिनेता ने पुलिस को बताई आपबीती

Sun, 15 Dec 2024 07:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार


शनिवार को बिजनौर पहुंचे मुस्ताक खान ने शहर कोतवाली में पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने पुलिस को अपहरण कांड की पूरी वारदात के एक-एक बिंदु से रूबरू कराया।
विज्ञापन
अभिनेता मुस्ताक अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता मुस्ताक खान ने शनिवार को बिजनौर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। दरअसल इवेंट बुकिंग के नाम पर बिजनौर का गिरोह मुस्ताक खान का अपहरण कर लाया था। अब अपहरण करने वाले आरोपियों के पकड़े जाने पर फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान ने बिजनौर पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन


शनिवार को बिजनौर पहुंचे मुस्ताक खान ने शहर कोतवाली में पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने पुलिस को अपहरण कांड की पूरी वारदात के एक-एक बिंदु से रूबरू कराया। बता दें कि 20 नवंबर को उनका अपहरण करके आरोपी बिजनौर ले आए थे। मुख्य आरोपी लवी ने बॉलीवुड अभिनेता मुस्ताक खान को अपने घर पर पूरी रात बंधक बनाए रखा हालांकि मौका पाकर 21 नवंबर को मुस्ताक खान भाग निकले थे। इस मामले का बिजनौर पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

इस केस के संबंध में मुस्ताक खान ने शनिवार को बिजनौर पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। इसके साथ ही बिजनौर पुलिस की कार्रवाई को लेकर उन्होंने संतोष जाहिर किया। इसके साथ ही अभिनेता ने एसपी सिटी संजीव वाजपेई और एसपी अभिषेक झा से मुलाकात की और अपहरण करने वाले गिरोह के संबंध में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

अगला नंबर शक्ति कपूर का था
बिजनौर की गली मोहल्ले के अधिकांश कम पढ़े लिखे दोस्तों का गिरोह बनाकर मुख्यारोपी लवी पाल ने मुंबई के बॉलीवुड तक नेटवर्क फैला दिया। आरोपी छोटे कलाकारों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर दिल्ली एयरपोर्ट बुलाते और उन्हें अगवा कर दो से पांच लाख रुपये तक की फिरौती वसूल लेते थे। गिरोह में छह महीने पहले बीएएलएलबी शशांक चौधरी की एंट्री हुई तो बड़े कलाकारों को अगवा करने की लिस्ट तैयार कर ली गई।गिरोह ने अभिनेता अरुण बख्शी, राजेश पुरी, मुश्ताक, सुनील पाल को अगवा कर वसूली की। अगला नंबर अभिनेता शक्ति कपूर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें