फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब़जनौर। हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए लव जिहाद का पुतला फूंका। पुलिस के पुतला छीनने की कोशिश करने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीनों संगठनों के कार्यकर्ता प्रदर्शनी मैदान पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए शास्त्री चौक पहुंचे। यहां पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बल्लभगढ़ में निकिता तोमर को दूसरे धर्म के युवक ने सरेआम गोली मार दी। लव जिहाद की ऐसी घटनाएं पूरे देश में घट रही हैं। इसे लेकर हिंदू समाज में आक्रोश है। शासन प्रशासन से ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कहा कि हिंदू समाज को भी अपनी बहन, बेटियों को ऐसी परिस्थितियों के अनुसार काम खुद को मजबूत करने की अपील की गई। इस दौरान गौरव चिकारा, अंशुल राजपूत, सौरभ काकरान, आशीष, अमर हरि गुप्ता, राजकुमार, नितेश, सुमित, वरुण, दीपक, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें