बिजनौर में कैंप कार्यालय में मिल अधिकारियों की बैठक लेते डीएम रमाकांत पांडये।
- फोटो : BIJNOR
‘गन्ना भुगतान लटकाया तो होगी कार्रवाई’
बिजनौर। डीएम ने भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के अफसरों के पेंच कसे। कहा कि भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के अफसरों पर कार्रवाई होगी। सीसीएल से मिलने वाले पैसे का भुगतान तुरंत किसानों के खातों में भेजा जाएगा।
कैंप कार्यालय में मिल अफसरों की बैठक लेते हुए डीएम रमाकांड पांडेय ने कहा कि पेराई सत्र चलते हुए आधे से अधिक समय बीत चुका है। अब भी चीनी मिलों पर किसानों का बकाया है। कहा कि चीनी मिल किसानों का गन्ना भुगतान करने में बिलकुल भी कोताही न बरतें। डीएम ने कहा कि अब किसान खेत में गन्ना बोने की तैयार करेंगे। ऐसे में उन्हें पैसे की जरूरत है। डीएम ने समीक्षा में बिलाई, बिजनौर, बरकातपुर व चांदपुर चीनी मिल का भुगतान पिछड़ने पर नाराजगी जताते हुए मिल अफसरों को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि चीनी व शीरे से मिलने वाले पैसे से किसानों का भुगतान करें। बैंक से कैश क्रेडिट लिमिट जल्द से जल्द स्वीकृत कराएं और किसानों का भुगतान करें। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राहुल चौधरी, परोपकार सिंह, तेजवीर सिंह आदि मिल अफसर मौजूद रहे।