बिजनौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद डीएम जगतराज त्रिपाठी के आदेश पर सीएमओ डॉ.सुखबीर सिंह ने एसीएमओ डॉ. पीआर नायर व नगीना के डिप्टी सीएमओ के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. रोहिताश सिंह को एनएचएम का चार्ज दिया गया है।
एनएचएम में पूर्व सीएमओ व एसीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर कर करीब तीन करोड़ 11 लाख का घोटाला होना सामने आया था। घोटाले में चार कंपनियों को फर्जी तरीके से दस बार में ये भुगतान किया गया था। एसीएमओ पीआर नायर का कहना है कि मैने ही सीएमओ से इस पद से हटाने का अनुरोध किया था। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।