बिजनौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में लखनऊ से आई टीम ने पूर्व सीएमओ से पूछताछ की। उनके बयान भी दर्ज किए गए। पूर्व लेखाधिकारी की स्थिति को टीम संदिग्ध मान रही है।
एनएचएम में हुए तीन करोड़ 11 लाख के घोटाले में लखनऊ से आई मिशन निदेशक की टीम ने बुधवार को पूर्व सीएमओ डॉ. एमएम अग्रवाल व पूर्व लेखाधिकारी को बिजनौर तलब किया था। पूर्व सीएमओ तो बिजनौर आ गए, लेकिन पूर्व लेखाधिकारी बिजनौर नहीं आए। मिशन निदेशक की टीम ने पूर्व सीएमओ से इस मामले में पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए तथा उनके हस्ताक्षर भी मिलान किए। टीम ने बैंक जाकर मामले से जुड़े खाते भी खंगाले। वहीं, पूर्व लेखाधिकारी पंकज कुमार के बिजनौर नहीं पहुंचने पर मिशन निदेशक की टीम उनकी स्थिति संदिग्ध मान रही है। इस घोटाले में एप्रुवल पर पूर्व सीएमओ व एसीएमओ के हस्ताक्षर कर चार कंपनियों को यह भुगतान किया गया है। चारों कंपनियों को बिना किसी लेनदेन के यह भुगतान किया गया था।