फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से खेत में सड़क बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत तरीके से खेत में सड़क बनाने का आरोप
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव शाहपुर जमाल निवासी एक महिला ने पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई व ठेकेदार पर अवैध तरीके से महिला के खेत में सड़क बनाने व खड़ी गेहूं की फसल को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
गांव शाहपुर जमाल निवासी विमला देवी पत्नी स्व. विजयपाल सिंह ने डीएम को भेजी शिकायत में बताया कि उनका खेत शाहपुर जमाल बीए मोजे में है। खसरा नंबर 259 में 0.1450 हेक्टेयर में दर्ज है। आरोप है पीडब्ल्यूडी विभाग शाहपुर जमाल माइनर नहर की साइड में सड़क निर्माण करा रहा है। आरोप है कि विभागीय जेई व ठेकेदार ने मिलकर उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल को रात के समय बिना सूचना दिए जेसीबी चलाकर खेत को करीब 5 फुट गहरा खोद डाला, इससे उसकी कृषि भूमि के साथ साथ गेहूं की फसल को भारी क्षति हुई है, जिसकी शिकायत विभागीय जेई को की गई। आरोप है कि पीड़ित महिला व उसके पुत्र संजय कुमार ने राजस्व विभाग के लेखपाल को बुलाकर खेत की पैमाइश कराई व माइनर का नक्शा दिखाया, जिसमें सड़क माइनर के पश्चिम दिशा में दर्ज है, जबकि विभागीय अधिकारी सड़क को माइनर के पूर्व दिशा में बना रहे हैं। बताया जाता है कि विभागीय अधिकारी जानबूझकर अवैध तरीके से पीड़ित के खेत से होकर सड़क बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से जांच कराकर उचित न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में हल्का लेखपाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के खेत की पैमाइश की है। राजस्व अभिलेखों के नक्शे के आधार पर माइनर के पश्चिम में चकरोड दर्ज है। उधर, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई ने बताया कि विभाग 6 किमी लंबी सड़क बना रहा है। रजबहे के दोनों ओर रजबहे की पटरी होती है। पटरी पर ही सड़क का नवनिर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने सिंचाई विभाग से एनओसी ले रखी है। यदि फिर भी किसी को आपत्ति है। सड़क निर्माण कार्य बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें