नहर निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
अफजलगढ़। गांव मुरलीवाला में खेतों में फसल की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग द्वारा वर्षों से बंद पड़ी नहर का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग करा कर नहर बनवाने की मांग की है।
ग्रामीण संजय राना, बदन सिंह सांगवान, अनिल राठी, सरदार कुलदीप सिंह, मनवीर यादव, हरेंद्र सिंह, महेंद्र सिरोही, देवेंद्र कलकल, राजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह तथा तेजपाल सिंह ने बताया कि खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए वर्षों से बंद पड़ी नहर का पुनर्निर्माण चल रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से एक ठेकेदार को निर्माण का जिम्मा सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार नहर के निर्माण में नई ईंटों के साथ पुरानी ईंटें भी लगा रहा है। मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से ठेकेदार से द्वारा मानक के अनुरूप मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग करा नहर का निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में नहर का निर्माण कर रहे ठेकेदार जसविंदर सिंह ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मानक के अनुरूप ही सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिसकी जांच कराई जा सकती हैं। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई का कहना है कि ठेकेदार को हिदायत देकर मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग कराया जाएगा।