फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित वर्मा की मौत के मामले में नए सिरे से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित वर्मा की मौत के मामले में नए सिरे से जांच की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। सराफा स्वर्णकार एसोसिएशन ने थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर युवा सराफा कारोबारी की मौत के प्रकरण में नए सिरे से जांच कराने की मांग की है।
सराफा स्वर्णकार एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष कपिल सराफ, अंशुल मेहरा, मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में सराफा कारोबारियों ने थाना प्रभारी संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कारोबारियों ने युवा सराफा कारोबारी अमित वर्मा के 26 सितंबर को गोली लगने से कार में खुशहालपुर मड़का क्षेत्र में मृत मिलने की नए सिरे से जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में देने वालों में मृतक के पिता सुदेश वर्मा शामिल थे। घटना के बाद सुदेश वर्मा बेटे द्वारा आत्महत्या की तहरीर पुलिस को सौंप चुके हैं। परिजनों को अब आशंका है कि अमित वर्मा ने आत्महत्या नहीं की। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय शर्मा ने एसोसिएशन को जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मयंक वर्मा, विपुल तायल, अशोक वर्मा, मनोज अरोड़ा, वीरेंद्र वर्मा, सुदेश वर्मा सहित अनेक सराफा कारोबारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें