फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्कूल परिसर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। समग्र विकास शिक्षा समिति (पंजीकृत) के सचिव व डायमंड पब्लिक स्कूल महमूदपुर के प्रबंधक बलकरन सिंह ने स्कूल में घुसकर गाली गलौज करने व मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने जामिया मिलिया वैलफेयर सोसायटी (पंजीकृत) की अध्यक्षा शाहजहां बेगम पत्नी स्वर्गीय इफ्तेखार मोहसिन निवासी मोहल्ला पतियापाड़ा से पंजीकृत लीज डीड पर एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2048 तक 30 वर्ष के लिए स्कूल भवन किराए पर लिया है। करीब एक माह से शाहजहां बेगम, पुत्र रिहान व पुत्री स्कूल परिसर में कैंटीन खोलने के लिए दबाव बना रहे थे।
कैंटीन को गैरकानूनी बताकर मना करने पर छह जनवरी शाम करीब छह बजे उन्होंने चौकीदार से जबरन गेट खुलवाकर लोहे व टीन से बना खोखा कैंटीन के रूप में स्कूल परिसर में रख दिया। सात जनवरी को स्कूल खुलने पर वह, उनका पुत्र पीयूष व शिक्षक-कर्मचारी कार्यरत थे। तभी रिहान ने गालियां देते हुए मेन गेट फांदकर घुसकर लोहे के सरिये से पिछला दरवाजा तोड़ दिया। उसके बाद शाहजहां बेगम, सुमैय्या व तीन-चार अन्य लोग डंडे-सरिये लेकर हुए अंदर घुसे। उन्हें देख वह कार्यालय में छिप गए।
विज्ञापन

शिक्षिका पूजा वर्मा, शशी सैनी, अमित कुमार, मोहित कुमार, राजेश आदि ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पूजा व शशी के साथ गाली गलौज की तथा अपमानित किया। उसके पुत्र पीयूष पर जानलेवा हमला किया, उनके पुत्र ने भागकर कार्यालय में छुपकर अपनी जान बचाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें