नजीबाबाद में एसडीएम कार्यालय को शिकायत देने पहुंचे आरआर मोरारका स्कूल के अभिभावक।
- फोटो : NAZIBABAD
वार्षिक फीस और विलंब शुल्क जमा कराने का आरोप
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेश के प्रबंधन पर अभिभावकों ने वार्षिक शुल्क जमा कराने का दबाब बनाने और अभिभावकों से मिलने से इंकार करने का आरोप लगाया।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के अभिभावक अनिल वाधवा, अभिषेक कुुमार, परमिल कुमार, कंचन वाधवा, अर्जुन चौहान, अवनीश कुमार, एसके सक्सेना, अर्चना, अवनीश चौहान ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन वार्षिक शुल्क जमा कराने और 15 जून के बाद फीस पर विलंब शुल्क देने का दवाब बना रहा है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों के प्रतिनिधि मंडल से मिलने से इंकार करने और स्कूल गेट से वापस करने का आरोप लगाया।
उधर आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय ने अभिभावकों के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वार्षिक शुल्क एक साथ जमा करने पर अभिभावकों को 10 प्रतिशत छूट दी जाती है। उन्होंने कहा किसी अभिभावक पर वार्षिक शुल्क जमा करने का दबाव नहीं है। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही अभिभावकों से फीस ली जा रही है। प्रधानाचार्या ने बताया कि अभिभावक अनिल वाधवा ने कार्यालय में अभिभावकों की ओर से संपर्क किया था। उन्हें फीस संबंधी समस्या के बारे में स्पष्टीकरण दे दिया गया था।