नजीबाबाद में किशोरी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दरोदग्रान क्षेत्र को सील कराते तहसीलदार और ईओ।
- फोटो : NAZIBABAD
नगर के दो क्षेत्रों और अगुपुरा गांव को किया सील
नजीबाबाद। नजीबाबाद क्षेत्र में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने तहसीलदार के निर्देशन में नगर के दो क्षेत्रों और अगुपुरा गांव क्षेत्र को सील कर दिया है। नजीबाबाद के मोहल्ला दरूदग्रान, चारबाग और गांव अगुपुरा प्यारा क्षेत्र में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने मरीजों को आइसोलेशन केंद्र पहुंचाया। प्रशासन ने दरूदग्रान, चारबाग और अगुपुरा को सील कर सैनिटाइज कराया है। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नगरपालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में पॉजिटिव आए परिजनों को चिह्नित किया जा रहा है।