फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में चार की मौत

Tue, 30 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।  बाइक सवार युवक की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के विरोध में नहटौर- शादीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। तहसीलदार के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं स्योहारा में रेत-बजरी से लदे ट्रक  की चपेट में आकर साइकिल सवार बच्चे की मौत हो गई। उधर, चांदपुर में मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे बाइक सवार वृद्ध की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना स्योहारा के गांव रूपपुर शाहपुर हरि निवासी राहुल पुत्र सतवीर सिंह (27) की शादी नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बल्लाशेरपुर में हुई थी। राहुल गांव सुनपता से अपनी बुआ के घर से गांव बल्लाशेरपुर में मेला देखने आ रहा था। नहटौर-शादीपुर मार्ग पर गांव नरगदी पुल के पास उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक मौके पर लकड़ी बिखरी पड़ी हुई थी। मृतक युवक के मोबाइल पर फोन आने के बाद उसे ग्रामीण ने रिसीव किया. जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए।
पुलिस की सूचना पर तहसीलदार जगन्नाथ सिंह मौके  पर पहुंचे। तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को उचित मुआवजा व चालक को शीघ्र पकड़ने के आश्वासन पर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक के पिता सतवीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। 
विज्ञापन

वहीं स्योहारा में मोहल्ला शेखान के तस्लीम उर्फ लाला कुरैशी का 10 वर्षीय पुत्र जैद सोमवार की सुबह 6.30 बजे साइकिल से कुछ लेने के लिए धामपुर चुंगी से ठाकुरद्वारा रोड पर जा रहा था। जसपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार रेत बजरी से लदे ट्रक ने उसे कुचल डाला। इससे उसका सिर कुचल गया। जैद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बुढ़नपुर से पकड़ लिया।
चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, जैद के ताऊ तुफैल अहमद कुरैशी बताते हैं कि मौत से मुहल्ले में शोक व्याप्त है। उसकी मां रुखसाना परवीन का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि सुबह जैद जिद करके साइकिल से दूध लेने गया था। वहीं चांदपुर में हल्दौर रोड स्थित आशियाना कालौनी निवासी करीब 70 वर्षीय अब्दुल मननान मुहल्ला पतियापाड़ा चौराहे पर ठेला लगाकर समोसे बेचने का काम करता था। सोमवार सुबह अपने पुत्र आदिल व कामिल के साथ बिजनौर रोड स्थित अली मस्जिद में बाइक से नमाज पढ़ने जा रहे थे। हल्दौर चौराहे पर जैसे ही हल्दौर रोड से बाइक मेन रोड पर आई बिजनौर की ओर से आ रहे पुराने टायरों से भरे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। इससे अब्दुल मननान की मौके पर ही मौत हो गई 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें