संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव सिकंदरपुर के पास रोडवेज बस में बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार जीजा और उसके साले की मौत हो गई।
थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह (28) अपने साले नितिन (23) निवासी ग्राम मदनपुर थाना किरतपुर के साथ नजीबाबाद की और जा रहा था। दोनों बाइक सवार सिकंदरपुर पहुंचे तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात भेजा। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बस को थाने ले आई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नितिन फाइल फोटो