फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Bijnor: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, घायल युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत

Thu, 22 Aug 2024 12:52 PM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बिजनाैर के स्योहारा में बुधवार रात्रि 10 बजे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में माैत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर के स्योहारा में बुधवार रात्रि 10 बजे अब्बास (20) पुत्र अबरार की माैत हो गई। वह अपनी बाइक से लेकर दूध लेने के लिए गया हुआ था। ठाकुरद्वारा मार्ग पर नगर पालिका के पास किसी व्यक्ति से खड़ा होकर बात करने लगा तभी दूसरी ओर से आ रही तेज गति बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें अब्बास दूर जाकर गिर गया।

विज्ञापन


अब्बास के सिर में गंभीर चोट आने पर परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर अब्बास की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।  हायर सेंटर जाते समय रास्ते में अब्बास की मौत हो गई।

परिजनों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे पंचनामा भरकर परिजनों को शव सौप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें