प्रयागराज स्थित संगम में स्नान कर वापस आ रहे महंतों (साधुओं) की बुलेरो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर उसमें सवार एक बुजुर्ग साध्वी भगवती की मृत्यु हो गई। जबकि उसमें सवार दो महंत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नगीना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।