फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पेड़ काटने से रोका तो छोटे भाई और भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा...

Wed, 22 Jan 2025 07:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव मोहम्मद अलीपुर निवासी जुल्फिकार का शव 19 जनवरी को मिला था। पुत्री अलीशा ने चाचा जाफर, चचेरे भाई सुहेल और चचेरी बहन फरहाना के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का एक आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोपलर के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में जाफर ने अपने नाबालिग पुत्र सुहेल की मदद से बड़े भाई जुल्फिकार को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद के ग्राम पंचायत रानीपुर कोटा के गांव मोहम्मद अलीपुर उर्फ अलीमुद्दीन निवासी जुल्फिकार (55) का शव पास के नयागांव से 19 जनवरी को मिला था। जुल्फिकार की पुत्री अलीशा ने अपने चाचा जाफर, चचेरे भाई सुहेल और चचेरी बहन फरहाना पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने हत्यारोपी जाफर और उसके 17 वर्षीय पुत्र सुहेल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि जुल्फिकार के खेत की मेढ़ पर 17 साल पहले जाफर ने पोपलर और यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए थे। जाफर पुराना पेड़ काट रहा था, तभी जुल्फिकार ने आकर उसे रोक लिया। 
 
विज्ञापन

जुल्फिकार पेड़ों को अपने बता रहा था, जबकि जाफर का दावा था कि उसने करीब 70 पोपलर और यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए थे। पेड़ काटने को लेकर दोनों में मारपीट हुई और जाफर व उसके पुत्र सुहेल ने मिलकर यूकेलिप्टस के डंडों आदि से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने जुल्फिकार का शव कुछ दूरी पर ले जाकर नयागांव स्थित एक खेत में डाल दिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा और धारदार हथियार बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें