बिजनाैर जनपद के अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 734 गांव आसफाबाद चमन धर्मकांटे के समीप बजरी से भरे डंफर व ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में चालक शाहिल 25 वर्ष की मौत हो गई। परिचालक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं डंफर चालक डंफर मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा धर्मकांटे के समीप डम्फर पीछे बैक हो रहा था जिसमें कोहरे के चलते दिखाई ने देने पर ट्रक डम्फर के पीछे जा टकराया।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए।
चालक परिचालक ट्रक में फंस गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन के हिस्सों को काटकर बामुश्किल बाहर निकाल कर शाहिल व अरमान को सीएचसी में भर्ती कराया।जहां चालक शाहिल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, अरमान की गम्भीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। सूचना पर सीओ अंजनी कुमार पुलिस बल सहित मौके पर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।