फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: अवैध खैर लकड़ी से लदी टाटा मैजिक खाई में गिरी, चालक फरार

Wed, 07 Jan 2026 02:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र में अवैध खैर लकड़ी से लदी टाटा मैजिक गाड़ी हरेवली बैराज के पास खाई में गिर गई। हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र के बढ़ापुर इलाके से अवैध रूप से खैर की लकड़ी लेकर आ रही एक टाटा मैजिक गाड़ी मंगलवार देर रात हरेवली बैराज के तटबंध पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था।

विज्ञापन


खाई के पानी में गिरी गाड़ी
बताया गया कि गाड़ी तेज गति में थी। तटबंध के मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सीधे नीचे खाई में भरे पानी में जा गिरा। गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड पर बनी वेब सीरीज 9 जनवरी को OTT पर होगी रिलीज, पोस्टर सामने आते ही उठे सवाल

विज्ञापन

शीशा तोड़कर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद चालक ने वाहन का शीशा तोड़ा और मौके से फरार हो गया। चालक के फरार होने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

पुलिस ने बाहर निकलवाई गाड़ी
सूचना मिलने पर थाना शेरकोट पुलिस मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को खाई से बाहर निकाला गया। तलाशी के दौरान गाड़ी में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी मिली।

कागजात नहीं दिखा सका कोई
मौके पर खैर की लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। आशंका जताई जा रही है कि लकड़ी जंगल क्षेत्र से अवैध कटान कर लाई जा रही थी।

विज्ञापन

तस्करी एंगल से जांच
सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन में अवैध खैर लकड़ी होने की पुष्टि हुई है। लकड़ी तस्करी के एंगल से जांच की जा रही है। वाहन मालिक और तस्करों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार चालक की तलाश जारी है और वन विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है।

यातायात रहा प्रभावित
घटना के बाद देर रात तक बैराज मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बताया कि कोहरे के मौसम में अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें