फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अभाविप कार्यकर्ताओं ने शहजादपुर डिग्री कॉलेज प्रबंधक का पुतला फूंका

विज्ञापन
धामपुर में नगीना चौराहे पर शहजादपुर स्थित बाबू ईश्वरी प्रसाद रावल डिग्री कॉलेज के प्रबंधक रश्मि
विज्ञापन
धामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगीना चौराहे पर करीब एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया और गांव शहजादपुर में स्थित बाबू ईश्वरी प्रसाद रावल डिग्री कॉलेज की प्रबंधक डा. रश्मि शर्मा रावल का पुतला फूंका। इस मौके पर भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ को ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।
विज्ञापन

शनिवार को अभाविप जिला प्रमुख सचिन चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगीना चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र पर परीक्षा के नाम पर प्रति छात्र नकल कराने के नाम पर एक-एक हजार रुपये की वसूली की जा रही है। जो छात्र रुपये नहीं दे रहा है, उससे अभद्रता कर मारपीट कर परीक्षा से वंचित किया जा रहा है। 15 मई को छात्र अनुज शर्मा के साथ ऐसा ही हुआ। कार्यकर्ताओं ने उसी दिन परीक्षा केंद्र के बाहर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाद में धामपुर में नगीना चौराहा पर भी प्रबंधक का पुतला फूंका गया था। चेताया कि जब तक परीक्षा नकलविहीन होकर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे का समय देते हुए चेताया कि इस मामले में सीओ ने जांच कर कार्रवाई नहीं की तो जनपद के सभी नगरों में प्रदर्शन कर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रांत सह मंत्री हनी अहलावत, कुणाल शर्मा, कार्तिकेय ठाकुर, सिद्धार्थ उपाध्याय, भास्कर भारद्वाज, रचित कुमार शामिल रहे।

सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं प्रबंधक डॉ रश्मि शर्मा रावल ने लगे आरोपों को गलत बताया। कहा कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें