फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित बीएलओ का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए 29 दिसंबर को चलाए गए विशेष अभियान में 15 बीएलओ एवं एबीएलओ अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि 29 दिसंबर को निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य कराया गया। पुनरीक्षण कार्य कर रहे बीएलओ एवं एबीएलओ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मकसूदनपुर हफीज की बीएलओ फरजाना, आंगनबाड़ी दीपा रानी, राजस्व विकास अधिकारी सतीश कुमार, सहायक अध्यापक हिना अजीज, चकबंदी लेखपाल अंकित कुमार, सहायक अध्यापक असलम निगार, सुरभि, लेखपाल भरत राम, आंगनबाड़ी दुर्गेश देवी, आंगनबाड़ी कर्मचारी कौशल कुमारी, शमा बेगम, सहायक अध्यापक फईमा रफत, सिदरा सगीर, मुख्य अध्यापक अरुणा सोलंकी निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि रविवार को चलाए गए विशेष अभियान में तैनात किए गए सभी बीएलओ व एबीएलओ को बूथों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के निर्देश के अनुसार ही बीएलओ एवं एबीएलओ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें