बिजनौर में स्कूल से छूट्टी के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाती छात्राएं।
- फोटो : BIJNOR
स्कलों में खूब उड़ा अबीर-गुलाल
बिजनौर। बुधवार को अधिकांश स्कूलों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। स्कूल-कॉलेजों के बाहर भी छात्रों ने खूब रंग खेला। स्कूलों की छुट्टी के उपरांत घर जाते समय छात्र सड़कों पर रंगों में सराबोर दिखाई दिए।
वैसे तो कई दिनों से होली की उमंग दिखाई दे रही है। बुधवार से शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी दफ्तरों होली खेली गई। कृष्णा कॉलेज में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ और प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। डीपीसीएस बिजनौर में भी छात्रों ने होली खेली। कॉलेज गेट पर भी छात्रों ने खूब गुलाल उड़ाया है। जिला बेसिक कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में डीपीआरओ के साथ स्टाफ ने गुलाल लगाकर व गुंजिया खिलाकर होली की बधाई दी। बिजली विभाग में भी शाम को होली का पर्व मनाया गया। शहर में बाइकों पर युवा रंगों से सराबोर होकर इधर-उधर जाते दिखाई दिए। सामाजिक संस्था, क्लबों के सदस्यों ने भी होली का पर्व मनाया।
बिजनौर में डीडीपीएस के बाहर होली खेलने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं।- फोटो : BIJNOR