फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छाछरी क्षेत्र में 13 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा एबीसी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। छाछरी क्षेत्र में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने जमीन भी चिह्नित कर ली है और तहसील प्रशासन की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग इस समस्या से परेशान हैं। आए दिन कुत्तों के काटने से बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर घायल हो रहे हैं। ऐसे में एबीसी सेंटर बनने से इस समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन के अनुसार छाछरी क्षेत्र में बनने वाले इस एबीसी सेंटर में आवारा कुत्तों को पकड़कर लाया जाएगा। यहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और नसबंदी के साथ टीकाकरण भी किया जाएगा। उपचार के बाद उन्हें नियमानुसार दोबारा उनके क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इससे आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने बताया कि एबीसी सेंटर बनाने के लिए छाछरी क्षेत्र में भूमि चिन्हित कर तहसील प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा है। निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें