फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के नायक जेपी जाखेटिया पंचतत्व में विलीन

Mon, 14 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अंतिम विदाई देते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जेपी जाखेटिया को प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम वीके सिंह, सीओ रामानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी की उपस्थिति में वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को बिजनौर से आई विशेष पुलिस गारद ने सलामी दी। एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ जाखेटिया के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व विधायक शीशराम सिंह, चेयरमैन मौअज्जम खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह, निसार अहमद, राजीव अग्रवाल, अजय माहेश्वरी, डॉ.अतुल सक्सेना, अजय गोयल, घनश्याम वशिष्ठ, एम.अकरम खां, रामपाल सिंह, इबादुर्रहमान, राकेश शर्मा ने दिवंगत सेनानी को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


तिरंगे झंडे में लिपटे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की अंतिम यात्रा उनके आवास से शुरू होकर  संतोषी माता मंदिर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। सेनानी के पुत्र राकेश जाखेटिया ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में सुखचैन लाल, अनुपम माहेश्वरी, डॉ.पवन अग्रवाल, केपी सिंह, डॉ.आमोद अरोड़ा, प्रभात जाखेटिया, कुलदीप जाखेटिया, वीएन गोयल, उमापति गर्ग, शरीफ मनोरे, सिराजुद्दीन, ओपी चोपड़ा, संजीव माहेश्वरी, नईम टाटा, गौरव कुमार सहित अनेक नागरिकों ने पुष्पांजलि  अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें