फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो साल पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव गनौरा में युवक के गोली मारने के बाद सड़क पर गिरी उसकी बाइक और जमा भीड़ संवा
विज्ञापन
- नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज से किया गया मेरठ रेफर
विज्ञापन

- सपा विधायक के चचेरे भाई का बेटा है आरोपी

कोतवाली देहात। दोस्तों के संग नवमी का मेला देखने गए युवक को गांव गनौरा में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शनिवार के शाम थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बेगावाला निवासी नितिन चौधरी उम्र 27 वर्ष पुत्र बलबीर सिंह अपने दोस्तों के साथ मेला देखने के लिए गांव गनौरा में गया था। जहां पर इसी गांव के रहने वाले सूरज सैनी ने नितिन चौधरी को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में करीब 2 सालों से रंजिश चल रही थी। बता दे कि गोली मारने वाला आरोपी नूरपुर से सपा विधायक राम अवतार सैनी के चचेरे भाई का बेटा है। गोली मारने वाले आरोपी सूरत सैनी के पिता का गांव में शांतिनिकेतन के नाम से स्कूल है। गोली कांड के बाद पुलिस उक्त स्कूल में भी छानबीन के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक नगीना ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें