फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सिर और चेहरे को ईंट से कूचकर युवक की हत्या, पेट्रोल डालकर जला रहा था आरोपी, तभी पहुंच गई पुलिस

Mon, 22 Dec 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

नेशनल हाईवे के बंद पड़े बाईपास पर हरचंदपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। गश्त कर रही पुलिस को देखकर एक आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। मौके से पेट्रोल से भरी बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सुरेंद्र की फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे के बंद पड़े नजीबाबाद बाईपास पर एक युवक की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। गश्ती पुलिस को देखकर एक आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। शव के पास एक पेट्रोल से भरी बोतल भी बरामद हुई है। आरोपी शव को पेट्रोल डालकर फूंकना भी चाहते थे।
विज्ञापन

 

काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे का नजीबाबाद बाईपास कोतवाली रोड पर सरवनपुर से शुरू होकर जलालाबाद क्षेत्र से गुजर रहा है। कुछ जगह पर निर्माण होने के कारण बाईपास बंद है। रविवार की ढेर शाम दो पुलिसकर्मी अचानक इस बाईपास पर गश्त करने के लिए पहुंच गए। तभी एक लावारिस बाइक खड़ी दिखाई दी। बाइक के पास एक युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। आस-पास में खोजबीन करने पर पुलिस को ईंट से सिर कूचा लहूलुहान शव मिला।
 
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी डॉ.केजी सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, राहुल सिंह घटनास्थल पहुंचे। मृतक की पहचान नांगलसोती के गांव हरचंदपुर निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह वर्तमान में परिवार के साथ डीएल रोड अंबेडकर मार्ग देहरादून में रहता है। पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागे युवक की तलाश के लिए पुलिस आस-पास के क्षेत्र में कािम्बंग कर रही है। बाइक स्वामी की पहचान की जा रही है। प्रथम दृष्टया बाइक नांगल क्षेत्र के होने की बात कही गई है।

ये बोले एसपी 
घटनास्थल पर मिली बाइक के स्वामी का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को देखकर भागे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
- अभिषेक झा, एसपी, बिजनौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें