फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक को सांप ने काटा, सरकारी अस्पताल में उपचार से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में बृहस्पतिवार को अपने घेर में काम कर रहे सतवीर सिंह (30) पुत्र विजय कुमार को ईंटों के ढेर में छिपे सांप ने काट लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दो घंटे के उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने सतवीर का एंटी स्नेक वेनम लगाकर उपचार किया तथा करीब दो घंटे के बाद युवक की हालत में सुधार हो गया। रोगी के भाई अजय कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी आशा कार्यकर्ता है।
उन्होंने अमर उजाला अखबार में भी सांप के काटे जाने पर सरकारी अस्पताल में ले जाकर उपचार कराने के विषय में पढ़ा था। इसलिए उन्होंने सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फार्मासिस्ट मनोज शर्मा ने बताया कि सांप के काटने पर घबराएं नहीं और न ही काटे जाने के स्थान पर किसी प्रकार का चीरा आदि लगाएं। किसी झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े। सीधे नजदीकी सरकारी अस्पताल में पहुंच कर उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें