फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्विमिंग पूल में नहाते हुए डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र में एक भोजनालय के स्विमिंग पूल में नहाते हुए डूबने से 25 वर्षीय अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गांव मुस्सेपुर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक अपने साथियों के साथ मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम के निकट स्थित भोजनालय पर अपने साथियों के साथ गया था। हरिद्वार हाईवे पर खाना-पानी के नाम से बने भोजनालय के भीतरी भाग में स्विमिंग पूल बना हुआ है। स्विमिंग पूल में अक्सर ग्रामीण नहाते हैं। बताया जाता है अभिषेक शुक्रवार की दोपहर अपने साथियों के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहा था। नहाते समय वह डूब गया। उसके साथियों ने अभिषेक के डूबने की खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
अभिषेक को स्विमिंग पूल से निकालकर पास में स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार, एसएसआई योगेंद्र सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें