सहारनपुर में अफजलगढ़ के गांव मोहम्मदपुर राजौरी में ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत पर विलाप करते
अफजलगढ़। गांव मोहम्मदपुर राजौरी निवासी 20 वर्षीय आकाश की सहारनपुर के मुक्ताबाद स्टेशन के निकट ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। शव पैतृक गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार
गांव निवासी आकाश (20) पुत्र जय सिंह आठ दिन पूर्व अपने छोटे भाई धर्मेंद्र व चाचा मान सिंह के साथ मजदूरी करने के लिए पंजाब गया था। बृहस्पतिवार को यह लोग जनता एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण आकाश ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। रात करीब 12 बजे सहारनपुर के मुक्ताबाद स्टेशन के समीप पैर फिसलने से ट्रेन से नीचे जा गिरा ओर ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने आकाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद शव गांव मोहम्मदपुर राजौरी पहुंचा। गांव के पास पीली नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। आकाश तीन भाई व एक बहन थें। वह भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सहारनपुर में अफजलगढ़ के गांव मोहम्मदपुर राजौरी में ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत पर विलाप करते