बिजनौर। शहर से सटे हुए एक गांव की युवती को युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि नाम और धर्म भी छुपाया और कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।
आरोप है कि बिजनौर के मोहल्ला भाटान निवाकी मो. महताब से पीड़िता की मुलाकात हुई। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाते हुए दोस्ती की। दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ा तो शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पहचान उजागर होने पर पीड़िता ने विरोध जताया। जिस पर आरोपी महताब ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया। आरोपी महताब को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।