फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
जान हथेली पर। बिजनौर में रामलीला के पास कांशीराम कालोनी में पानी की टंकी पर चढ़कर पतंग उड़ाता बच् - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पतंग उड़ाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
विज्ञापन

बिजनौर। पतंगबाजी के शौक में एक युवक रामलीला मैदान के पास नगर पालिका की पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक केे परिजनों ने बुलाया तो उसने उतरने से मना कर दिया। बाद में नगर पालिका के अफसर व चेयरपर्सन पति मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को किसी तरह उतरवाया।
पतंगबाजी का शौक बच्चों व युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। पतंग उड़ाने में खतरे मोल लेने से भी युवा बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को रामलीला मैदान के पास कांशीराम कॉलोनी में रहने वाला एक युवक नगर पालिका की पानी की टंकी पर चढ़ गया और पतंग उड़ाने लगा। लोगों ने युवक के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने उसे बुलाने की कोशिश की, लेकिन उसने नीचे आने से इंकार कर दिया। युवक के पानी की टंकी पर चढ़कर पतंग उड़ाने के फोटो एवं वीडियो वायरल होने लगे। चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी एवं नगर पालिका के जलकल अभियंता अमित गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल अभियंता अमित गौतम के अनुसार नलकूप पर कुछ काम कराया जा रहा था। इसका फायदा उठाकर युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। नलकूप आपरेटर को इस बारे में चौकस कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें