नूरपुर क्षेत्र में विद्युत लाइन की चपेट में आने से मरने वाले अकरम का फाइल फोटो।
नूरपुर। गांव आलमपुर एडवा में पेड़ का कटान कर रहे मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अकरम (23) का विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।
बता दें कि मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अकरम (23) सोमवार को करीब 12 बजे गांव आलमपुर एडवा में पेड़ काटने गया था। परिजनों ने बताया कि गांव अस्करीपुर निवासी लकड़ी ठेकेदारों के साथ मजदूरी पर गया था। जंगल में पेड़ काटते समय पास से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप चोटिल हो गया। आनन फानन में ठेकेदार उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अकरम की मौत की सूचना पर परिवार में शोक फैल गया। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के भाई असलम ने पुलिस को कार्रवाई की गुहार लगाते हुए तहरीर दी है। संवाद