फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बंगाली कॉलोनी में चल रही दुर्गा पूजा में दीं शानदार प्रस्तुति

Fri, 03 Oct 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम धर्मनगरी बंगाली कालोनी में महादुर्गाेत्स में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बेगावाला। धर्मनगरी, घासीवाला और हेमराज बंगाली कॉलोनी में चल रही दुर्गा पूजा में दशमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी में भोलेनाथ म्यूजिकल ग्रुप की ओर से बांग्ला भाषा के कार्यक्रम में समाज में फैली अशिक्षा को दूर करने के लिए नाटिका प्रस्तुत की गई। नौ बच्चों ने जय गणेशा, जय गणेशा पर शानदार प्रस्तुति दी। छोटी बच्ची आकांक्षा ने भी बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


घासीवाला बंगाली कॉलोनी में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के फांसी के समय की एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। लघुनाटिका उर्मिला, निखिल, अनुज, अविनाश, दीपू, संतु, विक्की, ग्राम प्रधान सपनराय, डायरेक्टर विक्रम राय ने प्रस्तुत की।

हेमराज बंगाली में जय माता दी म्यूजिकल ग्रुप ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप पर प्रस्तुति दी। काली माता बने विशाल जोशी, राक्षस बने कौशिक ने रण में कूद पड़ी मां काली गाने पर प्रस्तुति दी। दशमी पर तीनों बंगाली कॉलोनियों में दशहरा पूजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्यामल मंडल ने बताया कि शुक्रवार को सभी मूर्तियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा। कार्यक्रम में तुषार चंद्र साना, अर्जुन, गोविंद विश्वास, दिलीप अधिकारी, तापस पाल, हरिओम, पलास, प्रदीप अधिकारी, पंकज ढाली, विवेक विश्वास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें