बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को इंदिरा बाल भवन में मीना मंच के तहत मंगलवार को बाल उत्सव कार्यक्रम हुआ। चयनित मीना मंच से जुड़ी छात्र-छात्राओं ने कॉमिक बुक निर्माण एवं मीना मंच से जुड़ने के बाद आए बदलाव विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया।
कॉमिक प्रतियोगिता में नजीबाबाद की इशिका, हल्दौर की इफरा व स्वीटी, नजीबाबाद की सादिया तथा नूरपुर की खुशी का चयन हुआ। वहीं बदलाव की कहानियां प्रतियोगिता में किरतपुर की अलीशा, आकू की मिस्बा, हल्दौर की सोफिया व अंश तथा कोतवाली की शिल्पी चयनित रहीं। चयनित प्रतिभागियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा चेतन चौहान ने प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने किया। कस्तूरबा विद्यालय हल्दौर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके साथ ही जूनियर विद्यालय नांगली छोईया की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्राओं के पैनल डिस्कशन और जेंडर इक्विटी पर कविता जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बीइओ चरण सिंह, डीसी अनुज कुमार शर्मा, शिक्षक गुलशन गुप्ता, हर्षवर्धन, अशोक कुमार, शैली शर्मा, दिलशाद अहमद रहे। कार्यक्रम का संचालन रचना कपूर तथा जिला स्काउट मास्टर अशोक कुमार ने किया।