कालागढ़ कार्बेट पार्क के वनों में बारिश के भीगता बाघ।
- फोटो : DHAMPUR
वनों में बारिश में भीगता बाघ बना आकर्षण का केंद्र
कालागढ़। वनों में झमाझम बारिश के भीगता बाघ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों की आकर्षक विचरण करते हुए तस्वीरें नजर आ रही है।
कार्बेट के वनों में बाघों का विचरण क्षेत्र के लिए आम बात है। वन्यजीवों के दीदार यहां कभी भी लोगों को हो जाते हैं। दो तीन दिनों से कार्बेट टाइगर रिजर्व के नाम से वनों में एक बाघ का बारिश में भीगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक बाघ बारिश में भीगते हुए रास्ता तय कर रहा है। बताया जा रहा है कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में किसी ने इस वीडियो को बनाया और वायरल कर दिया। इस विषय में कार्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन आरके तिवारी का कहना है कि कार्बेट के वनों में बाघ का प्राकृत आवास समृद्ध है। यह बाघ के अनुकूल है। यहां काफी बाघ नजर आते हैं। बाघ पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होता है।